नगर कांग्रेस द्वारा नगर सुरक्षा समिति व एनसीसी कैडेट का सम्मान किया गया
मल्हारगढ़- नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कोरोना महामारी के इस संकट काल मे जहां हर व्यक्ति को इस महामारी का खौफ है ऐसी विकट परिस्थितियों में हमेशा की तरह पुलिस प्रशासन के साथ नगर व आसपास क्षेत्र में नगर सुरक्षा समिति के सदस्य जो निस्वार्थ भाव से नगर की सुरक्षा में अपना योगदान देते हैं वह अभी भी लगातार दो माह से मल्हारगढ़ नगर आसपास क्षेत्र में इस महामारी के दौर में निस्वार्थ भाव से नगर व आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा में लगातार समय अनुसार देश प्रेम की भावना से देश सेवा में अपनी ड्यूटी पूरी कर रहे हैं साथ में ही हमारे एनसीसी कैडेट की भैया व बहने भी लगातार देश सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं इन सभी योद्धाओं सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मल्हारगढ़ नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा पुष्प मालाओं से सम्मान कर इन्हें मास्क,सेनेटराइज वितरण किया गया इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अज़हर हयात मेव, नगर परिषद पूर्व उपाध्यक्ष अनिल पोरवाल युसूफ भाई मेव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विजेश मालेचा, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष रणजीत दुग्गड़, हेमंत जी गुप्ता, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक सोनी,खलील भाई पठान, यूथ कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष अंकित कांसल, समाजसेवी डॉ आरिफ अगवान, संदीप कायस्थ ,सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे सभी नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों ने भी कांग्रेस जनों का आभार माना।